
महाविद्यालय प्रशासन ने जारी की पहली मेरिट सूची
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय तथा नवीन शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए बीएससी एवं बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत महाविद्यालय प्रशासन ने प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। प्रथम मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 15 जुलाई 2026 तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश का अवसर प्रभावित हो सकता है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रति कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मूल अंकसूची और छायाप्रति स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) चरित्र प्रमाण-पत्र माइग्रेशन प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो) जाति निवास गैप तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र यदि लागू हो दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो एबीसी/अपार आईडी की प्रति आधार कार्ड की छायाप्रति तथा छात्र-छात्रा के नाम की बैंक पासबुक की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाओं में समय पर शामिल हो सकें।
