अपराध

खैरागढ़ के नामचीन सटोरिये को पुलिस ने 10 हजार की सट्टा पट्टी और नगद राशि के साथ किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ /खैरागढ़. पुलिस ने खैरागढ़ के नामचीन सटोरियें को सट्टा-पट्टी और नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया है. टीआई खैरागढ़ राजेश देवदास के नेतृत्व में थाना खैरागढ़ में जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त द्वारा टीम गठित मुखबिर की सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई जो आरोपी अतुल्य सिंह उर्फ गुड्डा पिता हरिशरण सिंह उम्र 51वर्ष साकिन वार्ड 4 राजफैमिली खैरागढ़ को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी से कुल 830 नकदी रकम और 2 नग सट्टा-पट्टी व 1 नग डाट पेन जब्त कर ओरोपी के विरुद्ध धारा 6,7 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया हैं और आरोपी अतुल सिंह उर्फ गुड्डा को बार-बार सट्टा का अवैध व्यवसाय करने गुंडई करने के कारण पुलिस रिकॉर्ड में गुंडा बदमाश के रूप में नामजद रिकार्ड दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जमानती प्रकरण होने के कारण उसे रिहाई मिल गई.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page