KCG

इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर की प्रगति की समीक्षा, महिला किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पंचायत कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने की। इस दौरान परियोजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों महिला किसानों को मिल रहे कृषि एवं आजीविका संबंधी सहयोग तथा नर्सरियों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई। जनपद पंचायत खैरागढ़ के अंतर्गत सृजन संकुल संगठन के 16 ग्रामों में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना संचालित की जा रही है। परियोजना से वर्तमान में 1304 महिला किसान लाभान्वित हो रही हैं। इसके माध्यम से महिलाओं को कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनकी आय में वृद्धि के लिए आवश्यक तकनीकी एवं आजीविका संबंधी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत समूह की महिला सदस्यों द्वारा सब्जी पौधों की आठ नर्सरियां भी संचालित की जा रही हैं। इन नर्सरियों में उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी पौधे तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय किसानों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों को बेहतर पौध सामग्री मिलने के साथ महिला समूहों के लिए आय का अतिरिक्त स्रोत भी विकसित हो रहा है।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जिला परियोजना प्रबंधक विकासखंड परियोजना प्रबंधक क्षेत्रीय समन्वयक कृषि सखी पशु सखी तथा तकनीकी संस्था प्रदान के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए महिला किसानों तक कृषि तकनीक और आजीविका संबंधी सुविधाओं की पहुंच नर्सरियों के संचालन तथा आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान परियोजना को अधिक प्रभावी बनाने महिला किसानों की आय में वृद्धि करने तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को इससे जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page