KCG

साइबर ठगी से बचाव के लिए KCG पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ 10 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 2 हजार से अधिक नागरिकों विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बैंकों एटीएम वित्तीय संस्थानों स्थानीय बाजारों और स्कूलों में पहुंचकर लोगों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति सचेत किया। विशेष रूप से UPI फ्रॉड फर्जी कॉल और मैसेज OTP की जानकारी साझा करने PIN एवं CVV बताने QR कोड स्कैन करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में सावधानी बरतने की समझाइश दी गई। पुलिस ने नागरिकों को बताया कि बैंक या किसी भी अधिकृत संस्था के नाम पर फोन करने वाला व्यक्ति यदि OTP, PIN, CVV या अन्य गोपनीय जानकारी मांगता है तो ऐसी जानकारी कतई साझा न करें। अनजान लिंक संदिग्ध वेबसाइट और अविश्वसनीय QR कोड से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। कार्यक्रमों के दौरान साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल कार्रवाई करने और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि ठगी के बाद जितनी जल्दी शिकायत की जाती है राशि को रोकने या वापस प्राप्त करने की संभावना उतनी ही बेहतर रहती है। KCG पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सावधानी भी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page