KCG

राजस्व पटवारी संघ के आंदोलन को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का मिला समर्थन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राजस्व पटवारी संघ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की लंबित मांगों के समर्थन में चल रहे दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपना समर्थन दिया है।फेडरेशन के जिला संयोजक प्रखर शरण सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन पत्र सौंपा और पटवारियों की मांगों को न्यायोचित बताया। फेडरेशन ने कहा कि पदोन्नति वेतन विसंगति सहित अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए। कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी तथा कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा। फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने राज्य शासन से मांग की कि राजस्व पटवारी संघ की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। इस दौरान जिला महासचिव संरक्षक सहित फेडरेशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। धरना स्थल पर दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया तथा एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page