KCG

खैरागढ़ पॉलीटेक्निक में ईटी एंड टी ब्रांच के लिए संस्था स्तरीय प्रवेश शुरू, 8 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (ईटी एंड टी) शाखा में प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराया है। संस्था स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 8 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। महाविद्यालय में ईटी एंड टी शाखा के विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में आधुनिक प्रयोगशालाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। पाठ्यक्रम को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है जिससे विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और कौशल का विकास हो सके। इस शाखा से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए रेलवे बीएसएनएल रक्षा सेवाओं सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) तथा निजी इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार कंपनियों में रोजगार की संभावनाएं मौजूद हैं। साथ ही नवा रायपुर में विकसित हो रहे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर विनिर्माण हब तथा राजनांदगांव जिले के पटेवा में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर परियोजना से भविष्य में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी https://cgdte.admissions.nic.in⁠� तथा https://gpkgh.co.in⁠� का अवलोकन कर सकते हैं या सीधे शासकीय पॉलीटेक्निक, खैरागढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page