KCG

युवा मोर्चा कप में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी, सोहन की शानदार बल्लेबाजी से भूलाटोला ने दर्ज की जीत

छुईखदान। नगर के केकतीबाड़ी मैदान में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता युवा मोर्चा कप में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला लगातार जारी है। दूधिया रोशनी के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भूलाटोला और ढाबा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भूलाटोला की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश किया। मुकाबले में टॉस जीतकर भूलाटोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज हरेंद्र 10 रन तथा शेषना 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मध्यक्रम में उतरे सोहन और लिविक ने पारी को संभालते हुए जिम्मेदारीपूर्ण बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों ने 20-20 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की। इस तरह भूलाटोला की टीम ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए और ढाबा की टीम के सामने 61 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढाबा की टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम के बल्लेबाज गोलू बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि अक्षय ने 10, भागवत ने 10 और गोकुल ने 15 रन बनाए। हालांकि अन्य बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 40 रन पर सिमट गई। इस तरह भूलाटोला ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर ली। मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाने वाले सोहन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अंपायर हेमंत जांगड़े, अजय शर्मा, विजय धुर्वे एवं टीकम रजक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कोरर की जिम्मेदारी डेमो कुंजाम ने निभाई जबकि कमेंट्री के माध्यम से उदय बरेट, नरेंद्र रजक एवं राजा चंद्राकर ने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा छुईखदान के अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page