
पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा को किया स्मरण
खैरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, देश की एकता-अखंडता और विकास में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक रहा है। देशहित में लिए गए उनके निर्णय और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप सिरमौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, पूर्व शहर अध्यक्ष भीखम चंद छाजेड़, पालिका के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, शेखर दास वैष्णव, दिलीप लहरे, हिमाचल राजपूत, देवेंद्र तोड़े, पिंटू गुप्ता, हेमदास बंजारे, राधेश्याम यादव, कोमल वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
