एबीवीपी बाजार अतरिया इकाई ने लगाया स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर, 340 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कराई स्वास्थ्य जांच
बाजार अतरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बाजार अतरिया इकाई द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय एवं महाविद्यालय के लगभग 340 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की गई वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और इस पहल का लाभ उठाया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य जांच जैसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का भी विशेष महत्व है। शिविर को सफल बनाने में नगर मंत्री भानुप्रताप गोस्वामी, नगर सहमंत्री नवीन पाल, नितिन मंडले, लक्की देवांगन, हेमचंद वर्मा सहित धर्मात्मा, परमेश्वर, डिंपल वर्मा, शुभम वर्मा, जसवंत मंडले, योगेश कुमार, साहिल, हेमंत, योगेंद्र यादव, ओम कुमार, रोहन वर्मा, लकी साहू एवं अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस आयोजन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बाजार अतरिया इकाई ने विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश दिया।


