Uncategorized

मुर्गा मछली दुकान के पास दो बाइक सवारों की भिड़ंत, दोनों घायल

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। जालबांधा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। मुर्गा मछली दुकान के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी अजय गायकवाड़ जो जालबांधा में अपने रिश्तेदार के यहां मेहमान के रूप में आया हुआ था देवार मोहल्ला निवासी अजय देवार के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मुर्गा एवं मछली दुकान के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं बावजूद इसके यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page