KCG

महिला बाल विकास विभाग में घटिया सामान सप्लाई मामले की होगी जांच- मंत्री राजवाड़े ने दिया आदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले की आंगनबाड़ियों में घटिया समान सप्लाई की खबर प्रकाशन के बाद प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश भर में जांच के लिए विशेष समिति के गठन का आदेश दिया है। मामले में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री राजवाड़े ने विभागीय सचिव शम्मी आबिदी को तत्काल जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों और महिलाओं के लिए दी जाने वाली सामग्री सहित आंगनबाड़ी में सफाई, कुर्सी, टेबल या अन्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता विभाग में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी में साफ-सफाई रखने करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन धरातल में सरकार की मंशा पूरी नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति केसीजी जिले में है। गर्म भोजन के नाम फर्जीवाड़े का लाखों का गबन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई सामाग्री वितरण में भी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।

आं.बा. केन्द्रों में रंगरोगन व बिजली फिटिंग करने में भी परियोजना से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है लेकिन विभाग के उच्च अधिकारी जांच करने के बजाय भ्रष्टाचार करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में जुगत लगा रहे हैं। आं.बा. केन्द्रों के एक दीवाल को रंगरोगन करने रुपए का बंदर बांट कर रहे हैं। सरकार ने आबा. केन्द्रों में आवश्यकता अनुसार विभिन्न कार्य करने परियोजना को लाखों रुपए दिए गये थे। जानकारों की माने तो आंगनबाड़ी केन्द्रों की आवश्यकता को लिखकर भंडार क्रय नियम अनुसार कार्य कराना था।

प्रदेश भर में सामानों के वितरण में गुणवत्ता की जांच करने टीम गठित करने के आदेश करने के बाद अब खैरागढ़ व छुईखदान परियोजना में जांच टीम गठन का इंतजार है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीतराम खुटेल ने बताया कि अभी जांच टीम गठित नहीं की गई जल्द ही टीम बनाकर जांच कराई जायेगी लेकिन अभी तक जांच टीम गठित नहीं करना कई सवालो को जन्म दे रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page