Uncategorized

तुरकारीपारा में चाकू-लाठी से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। शहर के तुरकारीपारा में पुरानी बातों को लेकर हुए विवाद में चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर दो लोगों को घायल करने के मामले में खैरागढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना 21 अक्टूबर की रात करीब 7.30 बजे तुरकारीपारा की है। पुरानी बातों को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू व लाठी-डंडे से हमला कर सुरेंद्र सारथी (55) और ओम सारथी (25) को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर घेराबंदी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्य उर्फ लक्की यादव (21), अभिषेक यादव (23) और गजेंद्र उर्फ गज्जू पटेल (24), सभी निवासी ठाकुरपारा, वार्ड क्रमांक 6, खैरागढ़ शामिल हैं। प्रार्थी सुरेंद्र सारथी की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 376/26 के तहत बीएनएस की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3) और 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 22 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य दो-तीन आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खैरागढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page