Uncategorized

दिव्यांगजन शिविर में 50 लोगों ने कराया पंजीयन, 21 मिले पात्र

खैरागढ़। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में आयोजित दिव्यांगजन शिविर में 50 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया। चिकित्सकों द्वारा जांच और दिव्यांगता के आकलन के बाद 21 हितग्राही पात्र पाए गए वहीं 10 हितग्राहियों को आगे की जांच के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया।शिविर में पंजीकृत हितग्राहियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की गई। जांच में 19 हितग्राहियों में दिव्यांगता का प्रतिशत 40 से कम पाया गया। वहीं पांच मानसिक दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए गए। पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर चिकित्सकीय परीक्षण और प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रमाण पत्र के आधार पर पात्र हितग्राही शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे।*नशामुक्ति का लिया गया संकल्प*शिविर के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित चिकित्सकों, दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page