KCG

भोजली पर्व में शामिल हुईं विधायक हर्षिता, महिलाओं के साथ की पूजा-अर्चना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत पटेवा में आयोजित भोजली एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जयंती उत्सव कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के साथ भोजली की पूजा-अर्चना की और भोजली बोने की परंपरा तथा इसके महत्व की जानकारी ली। विधायक ने महिलाओं से संवाद करते हुए भोजली से जुड़ी लोकपरंपराओं को समझा और स्वयं भी भोजली कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि भोजली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है। लोकपरंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, जिन्हें सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। विधायक ने भोजली पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों और आयोजकों से आत्मीय मुलाकात की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस अवसर पर दुर्गेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, पुसऊ वर्मा, प्रभारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका, तुलसी साहू, जनपद सदस्य, दीपक साहू, प्रमोद दुबे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page