शिक्षा

पीएमश्री आत्मानंद स्कूल में प्रिया ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान

सत्यमेव न्यूज अंबागढ़ चौकी- नगर की बेटी एवं पीएमश्री आत्मानंद स्कूल की छात्रा प्रिया सिन्हा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल अर्जित कर बालिकाओं ने बाजी मार ली है। कक्षा 12वीं में इस बार छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय, माता-पिता सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्रिया सिन्हा नगर के पूर्व पार्षद जयलाल सिन्हा की भतीजी एवं मोहित सिन्हा-विद्या सिन्हा की बेटी है। प्रिया 12वी कक्षा में तीसरे स्थान पर है। परिवार सहित सहपाठियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page