
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में संचालित भाषा शिविर के पांचवें दिन विद्यार्थियों को महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इतिहास और महान व्यक्तित्वों से परिचित कराया गया है। विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने राज्य की परंपराओं लोकजीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले महान नायकों के बारे में जानकारी हासिल की है। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अंजय कुमार तथा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका अमृता चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान ऑडियो विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति पारंपरिक वेशभूषा खान-पान प्रमुख त्योहारों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी गई। प्रस्तुति ने बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाई और उन्हें भारतीय सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर प्रदान किया है। शिविर में छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस देशभक्ति और संघर्षपूर्ण जीवन से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इन प्रेरक प्रसंगों ने बच्चों में देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत किया है। रचनात्मक सत्र के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों द्वारा तैयार किए गए चित्रों में उनकी कल्पनाशीलता और देश के महान नायकों के प्रति सम्मान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के संबंध में सीखी गई जानकारियों पर चर्चा की। भाषा शिविर का यह दिवस शिक्षाप्रद प्रेरणादायक और रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर रहा है।