KCG

पचमढ़ी जाकर पर्वतारोहण करेंगे जिले के स्काउट गाइड

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव और राज्य सचिव कैलाश सोनी के आदेशानुसार राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी में पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन 3 जून से 7 जून तक किया जा रहा है।

इस शिविर में जिला खैरागढ़, छुईखदान, गंडई के 20 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी के निर्देश पर और जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा व जिला संगठन आयुक्त स्काउट के मार्गदर्शन में जिले के स्काउट गाइड इस साहसिक संस्थान में पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास और आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेंगे। जिले के 20 सदस्यों का दल प्रभारी सुनील गुणी गाइडर और शकुंतला ठाकुर गाइडर के साथ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ छुईखदान गंडई से शिविर के लिये रवाना हुये। इस शिविर का उद्देश्य स्काउट गाइडों को पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास और आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित करना है जिससे वे अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ा सकें और भविष्य में समाज के लिए बेहतर योगदान कर सकें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page