KCG

प्रधानमंत्री मोदी से सांसद पांडे ने की सौजन्य भेंट

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार सौजन्य भेंट की है। इस दौरान सांसद पांडे ने प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद संतोष पांडे के बीच राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने जनहित से जुड़े मुद्दों तथा लोकसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ परिवार ने आत्मीय वातावरण में संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद संतोष पांडे की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष क्षेत्र से जुड़े विकास एवं जनहित के विषयों को रखने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री से हुई इस सौजन्य भेंट के बाद क्षेत्रवासियों में भी विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page