Uncategorized

नवागांव में विकास कार्य के लिये सभापति ने दिये 2 लाख

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. ग्राम पंचायत नवागांव में जिला पंचायत सदस्य व सभापति विप्लव साहू ने ग्राम विकास के लिये 2 लाख की स्वीकृति दी। वनांचल के ग्राम पंचायत आश्रित ग्राम बरगांव में उपस्थित ग्रामीणों के बीच श्री साहू ने अपने 15वें वित्त के निधि से नुक्कड़ बैठक में ग्राम सरपंच कृष्णा वर्मा, लछना सरपंच कमलेश वर्मा, मलेश कुंजाम, प्रकाश वर्मा, खिलावन धुर्वे, रामजी खुसरो सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में घोषणा की। ग्रामवासियों के बीच चर्चा करते हुये विप्लव साहू ने राज्य और केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के विकास के लिये शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वनांचल होने के कारण विप्लव साहू ने स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, महिला बाल विकास और सड़क विभाग के बारे में भी स्थानीय ग्रामीणों से सुविधा-असुविधा के बारे में जानकारी ली।

सरपंच-सचिव ने टेमरी से बरगांव नवागांव करेलागढ़ मार्ग पर पुलिया की मांग जिला पंचायत सभाति को बताया कि जनहित में इसका निर्माण अति आवश्यक है जिसकी मांग पूर्व में सांसद, विधायक, लोक निर्माण विभाग और कलेक्टर को कई बार दिया जा चुका है। आज वह खराब और जर्जर स्थिति में है, बरसात में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इस दिशा में तुरंत पहल करके निर्माण करने की आवश्यकता है। वरना वनांचल तक आवागमन के लिये आमजन और प्रशासन को बड़ी मुश्किल आएगी। दर्जनों की संख्या में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों ने उक्त मद के लिये जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page