KCG

जिले में शिविर लगाकर बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड, जिला प्रशासन ने शुरू किया अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में आयुष्मान वय वंदना के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन कर 70 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के ग्रामीण हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से निजी एवं शासकीय अस्पतालों में दिए जाने वाले सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पंचायतो में लगने वाले शिविरों में 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील की है। इसके अलावा आयुष्मान मोबाईल एप व सीएससी सेंटरों से भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page