पॉलिटिक्स

छुईखदान में भाजपा नेत्री शैव्या वैष्णव ने भी छोड़ी भाजपा, किया कांग्रेस प्रवेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शहीद नगरी छुईखदान में भाजपा को एक और झटका लगा है। छुईखदान की भाजपा नेत्री व तेज तर्रार निवृत्तमान पार्षद शैव्या वैष्णव ने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। छुईखदान कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, सेवादल के जिलाध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला कोषाध्यक्ष संजय महोबिया, कांग्रेस नेता शैलेन्द्र तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शैव्या वैष्णव ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान शैव्या के पति वैभव वैष्णव और अनिमेष महोबिया ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे ने तीनों नवआगंतुओं का पार्टी में स्वागत करते हुये तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और मुंह मीठा कराया। गौरतलब है कि शैव्या ने भाजपा की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में शीतल जैन की घोषणा के बाद पार्टी पर उपेक्षा व परिवारवाद के गंभीर आरोप लगाये थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page