KCG

गाली-गलौज कर ग्रामीणों को परेशान करने वाले दो युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

खैरागढ़। ग्राम पचपेड़ी में ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और विवाद कर उन्हें परेशान करने वाले दो युवकों के खिलाफ ठेलकाडीह पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 11 नवंबर 2026 को ग्राम पचपेड़ी में ग्रामीणों को गाली-गलौज कर परेशान करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ठेलकाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपी युवराज बघेल (20 वर्ष) पिता त्रिलोचन बघेल तथा नागेश्वर कुर्रे (20 वर्ष) पिता महंगू कुर्रे, दोनों निवासी ग्राम पचपेड़ी, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 48/209/2026 के तहत धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page