Uncategorized

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से साकार हुई तीर्थयात्रा की अभिलाषा, 21 श्रद्धालु रवाना

खैरागढ़। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21 तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को विदाई दी और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्हें वाघा बॉर्डर के भ्रमण का अवसर भी मिलेगा। रवानगी से पहले जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बुजुर्ग एवं पात्र नागरिकों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है। इससे आर्थिक एवं अन्य कारणों से तीर्थयात्रा की अभिलाषा पूरी नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा, बिशेसर साहू, विकेश गुप्ता, नंदकुमार चंद्राकर तथा सहायक संचालक समाज कल्याण कमलेश कुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page