KCG

अनुसूचित जनजाति सेवक संघ की बैठक आहूत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. बुढ़ादेव मंदिर भाठापारा छुईखदान में बीते दिनों अनुसूचित जाति सेवक संघ की अहम बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 29 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय/प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई वहीं जिला स्तरीय महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सदस्यों की सूची जमा करना, शेष राशि में से 50 प्रतिशत राशि जिला कोषालय में जमा करने, 29 सितंबर को होने वाले प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व महासचिव को मत देने के अधिकार, सदस्यता से छुटे कर्मचारियों को सदस्यता ग्रहण करवाने, शुल्क राशि प्राप्त करने, जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने सहित मतदान करने अपनी उपस्थिति को लेकर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page