KCG

पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने मनाया बलिदान दिवस

छुईखदान। छुईखदान में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रभारी मोहन जंघेल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने जय स्तंभ चौक स्थित वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके अद्वितीय साहस, पराक्रम और देशभक्ति को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रानी अवंति बाई लोधी ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए असाधारण वीरता का परिचय दिया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में वीरांगना को शत-शत नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page