Uncategorized

17+ युवाओं के मतदाता पंजीयन के लिए 5 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

खैरागढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं का मतदाता पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए 5 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के दौरान पात्र युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत जिले के स्कूलों और महाविद्यालयों में संचालित निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। पात्र युवाओं से आवश्यकतानुसार फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को ईएलसी के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में फॉर्म उपलब्ध कराने और पंजीयन की प्रगति की नियमित निगरानी के लिए भ्रमण करने को भी कहा गया है। इसके अलावा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अनुपस्थित पाए गए पात्र मतदाताओं से दोबारा संपर्क कर आवश्यकतानुसार फॉर्म-6 भरवाएंगे। जिला प्रशासन ने पात्र युवाओं से अभियान का लाभ उठाकर समय पर मतदाता पंजीयन कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page