KCG

जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक पर्व ही नहीं यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक- विक्रांत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छुईखदान ब्लॉक के ग्राम साल्हेकला में बजरंग दल के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों एवं आसपास के अंचलों से पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लासपूर्ण आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा ने की। मंच पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश जंघेल, भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास संबंधी मांगें भी रखीं जिस पर श्री सिंह ने ग्रामीणों को विकास कार्यों की निरंतरता का भरोसा दिलाया। दही हांडी प्रतियोगिता में युवाओं ने पारंपरिक मानव पिरामिड बनाकर उत्साह के साथ दही हांडी फोड़ी और जयकारे लगाए। महिलाओं और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page