Uncategorized

सेवा संकल्प के तहत आमनेर नदी तट पर विकसित होगा सेवा स्मृति वन

खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा अमलीपारा स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के सामने आमनेर नदी तट पर वृहद पौधारोपण किया गया। नगर पालिका परिषद के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सेवा स्मृति वन के रूप में 125 पौधे रोपे गए। इनमें नदी तट की प्रकृति के अनुकूल छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन, वन विभाग, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवाभावी नागरिक शामिल हुए। इस दौरान आमनेर नदी घाट की सफाई के बाद परिसर को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की पहल की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग और समुदाय को सेवा कार्यों से जोड़ना है। एक माह तक चलने वाले अभियान के माध्यम से आमजन में सेवा और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में सेवा कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी भावना के साथ सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत जिला प्रशासन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सामुदायिक सहभागिता से जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नदी घाट की सफाई के बाद यहां बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया है। इसे सेवा स्मृति वन के रूप में विकसित कर आमजन, विशेषकर सेवाभावी नागरिकों की सहभागिता को और मजबूत किया जाएगा।*

वन मंडल अधिकारी संजय यादव ने बताया कि सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत सेवा स्मृति वन में 125 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। नदी तट की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जामुन, पीपल, बरगद, अर्जुन, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सेवा गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। कार्यक्रम में विशेष तौर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, डीएफओ संजय यादव, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, डिप्टी कलेक्टर पूजा पिंचा, एसडीओ फॉरेस्ट अजय कुमार राजपूत, समाजसेवी घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, सीएमओ पुनीत वर्मा, रेंजर सिमरन साहू, डिप्टी रेंजर कैलाश सिंह सहित वन विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सभापति-पार्षदगण तथा आत्मनिर्भर अभियान से जुड़े सेवाभावी नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page