KCG

गांव के विकास की पहली प्राथमिकता पक्की सड़क और बुनियादी सुविधाएं- विक्रांत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में 12 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड और 2 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष एवं रेंगाकठेरा के सरपंच दिलेश्वर यदु ने की। रेंगाकठेरा पहुंचने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विक्रांत सिंह का स्वागत किया। इसके बाद मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि गांव के विकास की पहली सीढ़ी बेहतर आवागमन व्यवस्था है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बारिश के दौरान कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए सरपंच दिलेश्वर यदु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और दूरदर्शिता से गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता है। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नवीन भवन निर्माण के लिए शासन स्तर पर पहल करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में सचिव जितेंद्र चंदेल, उपसरपंच चंद्रप्रकाश चंदेल सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page