KCG

पद्‌मा की कुंडलिया काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. वृंदावन हॉल रायपुर में डॉ.पद्‌मा साहू पर्वणी की चौथी कृति पद्‌मा की कुंडलिया का विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.पीसी लाल यादव, अध्यक्षता योगेश अग्रवाल अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम प्रांत इकाई छत्तीसगढ़ विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा बाबू, अरुण कुमार निगम, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की संवाददाता डॉ.सोनल राजेश शर्मा, महेश शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय कवि संगम, कमल शर्मा उपस्थित थे। डॉ.पद्‌मा साहू पर्वणी की उक्त पुस्तक में 200 कुंडलियों का संग्रह है जो विभिन्न भावों को उत्कृष्टता के साथ समेटे हुए हैं। इस कृति की समीक्षा चर्चा डॉ.गीता विश्वकर्मा नेह ने की। पाठकों ने इस कृति को बहुत सराहा। कार्यक्रम में डॉ.पद्‌मा साहू पर्वणी को तीसरी बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि के लिए सभी अतिथियों और उपस्थित रचनाकारों सहित उनके परिजन, मित्रजन और शिक्षा जगत के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की। डॉ.पद्‌मा साहू पर्वणी साहित्य के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट लेखनी के साथ देश, समाज, विद्यार्थियों के लिए कलम चलाकर अपनी रचनाओं को सबके बीच रखने का काम कर रही हैं। वे विभिन्न सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं।इस कार्यक्रम में मुंबई से राजकुमार छापरिया, भोपाल से माधुरी दुबे, राजस्थान से सुरेखा खरे, डॉ.सियाराम साहू, रामनाथ साहू ननकी, दूजराम साहू, केशव साहू, कविता जैन, ओंकार साहू, गीता विश्वकर्मा, नरेंद्र देव शक्ति, लक्ष्मीकांत वैष्णव, गुलशन आदि उपस्थित थे।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page