Uncategorized

कल घोषित होगा वेसलियन स्कूल का परीक्षा परिणाम

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल खैरागढ़ का परीक्षा परिणाम सोमवार 15 अप्रैल को समारोह पूर्वक घोषित किया जाएगा. विद्यालय के प्राचार्य एस .मसीह ने बताया कि सोमवार 15 अप्रैल की सुबह 11 बजे स्कूल के ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) में समारोहपूर्वक विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा. इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक समिति के अध्यक्ष श्री अनुराग शाँति तुरे, सदस्य श्री राजेश मिश्रा, श्री मुमताज खान, पास्टर मिस्टर टीके ग्वाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टॉफ की गरिमामयी उपस्थिति में कक्षा नर्सरी से नवमीँ एवं ग्यारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित होंगे. प्राचार्य एस.मसीह ने सभी पालक-अभिभावकों से इस अवसर पर उपस्थित का आग्रह किया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page