KCG

खैरागढ़ -अल्फा स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया मनोरंजक कार्यक्रम,

खैरागढ़। अल्फा स्कूल खैरागढ़ में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूल परिवार के साथ-साथ बच्चों और उनके माता-पिता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान संगीत, नृत्य, खेलकूद और मनोरंजन का शानदार माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कपल गेम्स के साथ माताओं के लिए विशेष रूप से म्यूजिकल चेयर, मार्बल रेस और बैलून रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं रखी गईं। इन खेलों में माताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं खेल भावना का परिचय दिया। वहीं बच्चों के लिए भी अलग-अलग मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने खूब आनंद उठाया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया मनमोहक डांस रहा। शिक्षिकाओं की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों का खूब मनोरंजन किया। संगीत और नृत्य की धुन पर पूरा परिसर उत्साह और खुशियों से सराबोर नजर आया। आयोजन में बच्चों और अभिभावकों के बीच आपसी मेलजोल, मनोरंजन और पारिवारिक सहभागिता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विभिन्न खेलों में शामिल माता-पिता, बच्चों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों और अभिभावकों को मनोरंजन, सहभागिता तथा आपसी जुड़ाव का अवसर प्रदान करना रहा।

शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं नफीसा बानो, रूपा यादव, नौशिदा अली, शुभद्रा साहू, लेखा देवांगन, भविका बैस, हेमा साहू, यामिनी गौतम, मेघा यादव, साक्षी सिंह, चंद्रप्रभा साहू, माहेक यादव एवं कविता सोनी उपस्थित रहीं।

अल्फा स्कूल का यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ अभिभावकों को भी विद्यालय की गतिविधियों से जुड़ने का एक अच्छा अवसर साबित हुआ। हंसी-खुशी, खेल, संगीत और नृत्य से भरे इस आयोजन ने सभी के लिए यादगार पल संजोए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page