KCG

ठेलकाडीह महाविद्यालय में रंगोली बनाकर किया मतदाताओं को जागरूक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसकी थीम मतदाता जागरूकता रखा गया. आयोजन में महाविद्यालय की 08 टीमों ने भाग लिया. छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर मनमोहक व आकर्षक रंगोली गई, जिसका अवलोकन महाविद्यालय के डॉ.एलसी सिन्हा व सीएस राठौर एवं विनय मसियारे के निर्णायक दल द्वारा किया गया और निर्णय दिया. प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष लक्ष्मी साहू एवं साथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बीए प्रथम की छात्रा दुर्गेश्वरी एवं साथी ने द्वितीय तथा बीएससी तृतीय की छात्रा आर्या वर्मा एवं साथी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. महाविद्यालय के प्राचार्य एके श्रीवास्तव द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर बधाई दी. मतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवको द्वारा दीवार पर नारा लेखन का कार्य भी किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ग्राम ठेलकाडीह एवं ग्राम डुमरडीहकला में नारा लेखन किया गया. उक्त कार्य में छात्रों के मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन के लिए स्वीप नोडल अधिकारी डीके साहू, सहायक प्राध्यापक विनय मसियारे, बेनविक्रम बर्मन, कैम्पस एम्बेसडर विक्की सिन्हा, स्वयंसेवक मासूम पाल, दुर्गेश साहू, युवराज निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page