अपराध

72 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

शराब तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छुईखदान थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन व एएसपी नेहा पाण्डे तथा एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 2 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गभरा में पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही की जहां आरोपी आशीष भौतेकर पिता मोहनलाल उम्र 36 वर्ष निवासी गभरा को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से 52 पौवा अवैध देशी शराब तथा एक्टिवा वाहन में रखे 20 पौवा देशी शराब कुल 72 पौवा सहित बिक्री रकम 500 रु. जुमला कीमत 86 हजार 260 रूप्ये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया. उक्त कार्यवाही में सउनि मुरली सिंह बघेल, प्रआर कमलेश श्रीवास्तव, आरक्षक जयेश साहू, अनिल नाथ योगी व प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page