KCG

खैरागढ़ के विज्ञान भवन में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. डॉ.पदुमलाल पुनालाल बख्शी स्कूल खैरागढ़ के विज्ञान भवन परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। तराश इंस्टिट्यूट के तत्वधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में बख्शी स्कूल की प्राचार्य किरण सिंह, अमलीपारा स्कूल के प्राचार्य आईपी ठाकुर प्राचार्य मानस साहू, विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य पूजा पांडे, छात्रावास अधीक्षक विनिता कौशिक, छात्रावास अधीक्षक क्रिस्टीना दास की उपस्थित में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। गौरतलब है कि 7 छात्रों का पीएटी शासकीय कालेज, 6 छात्रों का बीएससी नर्सिंग शासकीय कालेज में साथ ही डिम्पल वर्मा का नवोदय प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ हैं जिन्हें समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। इसी तर्ज पर प्रतिवर्ष बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में तराश इंस्टिट्यूट के छात्र उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर रहे है। इस दौरान समारोह में तराश इंस्टिट्यूट के संचालकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page