KCG

अल्फा नेशनल मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनेगा बाल दिवस, रंगारंग कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों का होगा आयोजन

खैरागढ़। बाल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित अल्फा नेशनल मॉडल स्कूल दाऊचौरा खैरागढ़ में 14 नवंबर को विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि सभी मिलकर इस खास दिन को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मना सकें। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। बाल दिवस समारोह के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद, रोचक गतिविधियों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने इस बार अभिभावकों को भी समारोह में सहभागी बनने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है जिससे बच्चों के साथ वे भी इस यादगार पल का आनंद उठा सकें। समारोह के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का ड्रेस कोड रंग-बिरंगे परिधान निर्धारित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल होकर बाल दिवस के इस विशेष अवसर को यादगार बनाने की अपील की है। विद्यालय की प्राचार्य नुसरत बानो ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन बच्चों की खुशियों, प्रतिभाओं और आपसी सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक विशेष अवसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page