अपराध

दुकानदार को गुमराह कर दिनदहाड़े जूता और मोबाईल की चोरी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिला निर्माण के बाद खैरागढ़ में अपराध व अपराध की अलग-अलग प्रवृत्तियां बढ़ती जा रही है। एक मामले में दुकानदार को गुमराह कर अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े जूता और मोबाईल की चोरी कर ली। जानकारी अनुसार खैरागढ़ के व्यवसायिक इलाके बख्शी मार्ग में स्थित वंश बूट हाउस में एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर जूता लेने पहुंचा। युवक ने जूता पसंद किया और जब जूते के पेमेंट देने की बारी आयी तो ऑनलाईन पेमेंट के माध्यम से भुगतान करने की बात कहकर युवक ने दुकानदार से उसका मोबाईल मांगा। इस दौरान दुकानदार अन्य ग्राहक के लिये जूता लाने पास के गोडाउन की ओर गया लेकिन जब वह लौटा तो बेचे हुये जूते व दिये हुये मोबाईल के साथ ग्राहक बनकर आया अज्ञात युवक चोरी की वारदात को अंजाम देकर दुकान से फरार हो गया। इस घटना के बाद परेशान दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और घटना की जानकारी खैरागढ़ पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page