Advertisement
KCG

खैरागढ़ महाविद्यालय में विलियम शेक्सपियर की जयंती एवं अंग्रेजी दिवस मनाया गया

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी भाषा एवं विलियम शेक्सपियर की जयंती मनाया गया। जिसमें अंग्रेजी विभाग की अतिथि सहायक प्राध्यापिका अंजली सिंह ने बताया कि विलियम शेक्सपियर की जन्म दिवस पर ही अंग्रेजी दिवस 23 अप्रैल को ही मनाया जाता है। विलियम शेक्सपियर ने अंग्रेजी भाषा में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है उनके नाटक और कविताओं को आज भी स्कूल और विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है। अंग्रेजी भाषा आज वैश्विक भाषा बन गई है। १.३ अरब लोग आज अंग्रेजी भाषा का उपयोग कर रहे हैं। ५० देशों से ज्यादा देशों की यह राजभाषा बन गई है। डॉ.उमेद चंदेल ने विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय बताया। डॉ. परमेश्वरी कुम्भज टांडिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विलियम शेक्सपियर के जीवन संघर्ष से सीखें एवं अपने उद्देश्य को पूरा करें। जंतु विज्ञान के अतिथि सहायक प्राध्यापक खेमपाल सर ने अंग्रेजी भाषा के महत्व को बताया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page