
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। दाऊचौरा वार्ड क्रमांक 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों की सुंदर वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विनय देवांगन, श्रीमती मनु देवांगन, सुरेखा बाई, खिलेश देवांगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वनिता देवांगन, सहायिका कुमारी देवांगन सहित आंगनबाड़ी के बच्चे एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

