Uncategorized

वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हमारा कर्तव्य है-विधिक सेवा प्राधिकरण

खैरागढ़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष विजय कुमार होता राजनांदगांव के निर्देश तथा तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ अध्यक्ष कु.मोहनी कंवर, सचिव प्रीति नागवंशी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मागदर्शन एवं निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत बढईटोला में किया गया। इस अवसर पर नारियल, फल एवं मिठाई से वृद्धजनो का सम्मान किया गया। पैरालीगल वालिंटियर सुश्री कला प्रजापति ने बताया कि समर्पण, सम्मान और कृतज्ञता को परिभाषित करने यह दिन पूरी तरह से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारो, स्वास्थ्य और उनकी भलाई के लिए समर्पित है। ज्ञात हो कि बुजुर्गों द्वारा परिवार समाज और राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान दिया जाता है। बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा और अन्याय को रोकने के लिए समाज को जागरूक किया जाना आवश्यक है। विधिक सेवा के माध्यम से वृद्ध व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उचित पोषण और एक सम्मानजनक जीवन देने के लिए नीतियां बनाने पर जोर दिया जाता है। नई पीढ़ी को बुजुर्गो के अनुभवों से सिखाने और उनके प्रति प्रेम व आदर भाव रखने कि प्रेरणा दी जाती है। आयोजन में बताया गया कि साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पर कोई भी बुजुर्ग अपने अधिकारों के प्रति समस्याओं का समाधान कर सकता है। बताया गया कि आगामी नेशनल लोक अदालत 12/12/2026 को आयोजित होगा। आयोजन में सरपंच योगेश कुमार वर्मा, सचिव ज्ञानदास साहू, उपसरपंच उत्तम यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम वर्मा, बीसतीन वर्मा सुशील,चम्पा समस्त ग्रामीणों कि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page