Uncategorized

खैरागढ़ के रियासतकालीन बख्शी स्कूल में आज वार्षिकोत्सव के साथ एलुमनी सम्मेलन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएमश्री डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत वार्षिकोत्सव, भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एलुमनी मीट एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 17 फरवरी 2026 मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडेय शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा करेंगी वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी घम्मन साहू व बिशेसर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चन्द्रकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, जनपद अध्यक्ष डॉ.राजेश्री त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि भागवतशरण सिंह, भाजपा नेता आलोक श्रीवास, कमलेश कोठले मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अनुराग सिंह व शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष शशांक ताम्रकार सहित स्टॉफ ने भूतपूर्व छात्रों सहित पालक अभिभावकों एवं नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि समारोह के दौरान शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही भूतपूर्व छात्र सम्मेलन के माध्यम से पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों पूर्व विद्यार्थियों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page