Uncategorized

जालबांधा के कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया नवाज खान का जन्मदिन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान का जन्मदिन जालबांधा क्षेत्र में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जालबांधा कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ता रिंकू गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केक काटकर नवाज खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा। रिंकू गुप्ता ने नवाज खान को गुलदस्ता भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी नवाज खान के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि नवाज खान ने जिला सहकारी बैंक मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किसानों एवं आमजन के हित में कई महत्वपूर्ण पहल कीं जिन्हें क्षेत्र की जनता आज भी याद करती है। जन्मदिन समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर नवाज खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page