KCG

वनमंडल अधिकारियों ने गौशाला में चल रहें रिसर्च की सराहना की

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. वनमंडल अधिकारियों ने खैरागढ़ के बहुप्रतिष्ठित मनोहर गौशाला में चल रहें रिसर्च कार्यों की सराहना की हैं। मनोहर गौशाला में कृषि वैज्ञानिकों का निरंतर रिसर्च चल रहा हैं। खास तौर पर रासायनिक युग में जैविक उर्वरकता को बढ़ावा देने यहाँ लगातार काम हो रहा हैं। ज्ञात हो कि संगीत नगरी खैरागढ़ के धरमपुरा में स्थित मनोहर गौशाला में डीएफओ आलोक कुमार तिवारी सहित वन मंडल के अधिकारियों ने सर्वप्रथम कामधेनू माता सौम्या के दर्शन किये और मनोहर गौशाला में जारी रिसर्च की जानकारी प्राप्त की। यहाँ सभी ने मवेशियों के लिए चारा पानी सहित अन्य व्यवस्था की सराहना की। गौ सेवक चमन डाकलिया ने गाय एक वरदान पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर संयुक्त वन मंडल अधिकारी मोना महेश्वरी, एसडीओ अमृत लाल खूंटे, खैरागढ़ रेंजर रमेश कुमार टंडन, छुईखदान रेंजर अशोक वैष्णव, गंडई साल्हेवारा रेंजर सलीम कुरैशी, डिप्टी रेंजर कैलाश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page