KCGअपराध

छुईखदान में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी भेजा गया जेल

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए छुईखदान पुलिस ने सोमवार को दो अलग अलग मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई ग्राम अमलीडीहकला और खपरीदरबार में की गई। पुलिस के अनुसार ग्राम अमलीडीहकला निवासी 24 वर्षीय अर्जुन वर्मा एवं ग्राम खपरीदरबार निवासी 27 वर्षीय अशोक कुमार बघेल पर गाली-गलौच विवाद एवं मारपीट कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद दोनों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा क्रमांक 42/74/2026 एवं 43/75/2026 प्रस्तुत किया गया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी अशोक कुमार बघेल को उपजेल सेलानी भेज दिया गया जबकि दूसरे आरोपी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी किसी प्रकार की अशांति या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page