KCG

लक्ष्य सर्किल गंडई की नई कार्यकारिणी गठित, प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन की बनी रूपरेखा

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। लोधी समाज अधिकारी-कर्मचारी संगठन लक्ष्य छत्तीसगढ़ के सर्किल गंडई का पुनर्गठन संपन्न हो गया। तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नगर के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नवगठित कार्यकारिणी में भिखेन्द्र जंघेल को अध्यक्ष शिवचरण वर्मा को उपाध्यक्ष भूपेन्द्र जंघेल को सचिव अंबा जंघेल को सहसचिव डॉ. गणेश वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा डिलेश्वर वर्मा को प्रचार सचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. प्रकाश वर्मा, पुनाराम वर्मा, उगेश जंघेल और ओमकार जंघेल को शामिल किया गया है। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी विस्तार से विचार विमर्श हुआ। विशेष रूप से इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम को लेकर सदस्यों ने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष दुर्जन जंघेल, सर्किल संयोजक प्रभूराम वर्मा, संरक्षक राजकुमार मसखरे, जिला उपाध्यक्ष रोहित जंघेल, जिला प्रचार सचिव महेश वर्मा तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर जंघेल एवं टोप कुमार जंघेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page