
सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई में खेल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.एस. वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। योग प्रशिक्षक ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक संतुलन और तनावमुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों खेल विभाग के छात्र छात्राओं प्राध्यापकों तथा महाविद्यालयीन कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। योगाभ्यास के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है।
