Uncategorized

खैरागढ़ के खम्हरिया-कोडेगांव मार्ग पर सड़क हादसा, एक की मौत

खैरागढ़। जिला मुख्यालय के खम्हरिया से कोडेगांव मार्ग पर सोमवार शाम करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल 112 की मदद से खैरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।जानकारी अनुसार हादसे में विजय वर्मा पिता संजय वर्मा, उम्र करीब 20 वर्ष निवासी गहिराटोला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार ऋतिक पटेल, निवासी गहिराटोला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनके सिर और पैर में गंभीर चोट आई हैं। ऋतिक पटेल अपने चाचा को देखने राजनांदगांव अस्पताल गए थे वहां से वापस गांव लौटने के दौरान खम्हरिया-कोडेगांव मार्ग पर दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तथा घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद गहिराटोला गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस की जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page