KCG

मानसिक रूप से अस्वस्थ अज्ञात रोगी को मिली विधिक मदद

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर छत्तीसगढ़ और अध्यक्ष सुषमा सावंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के निर्देशानुसार अध्यक्ष मोहनी कंवर तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ और सचिव भूपत साहू के मार्गदर्शन में पैरालीगल वॉलिंटियर गोलू दास साहू को 19 मई को बस स्टैंड खैरागढ़ में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त और अस्वस्थ अज्ञात व्यक्ति मिला। वह अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह पिछले 1-2 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है और उसके पैर में घाव हो गया है।

पैरालीगल वॉलिंटियर गोलू दास साहू ने उसे रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल खैरागढ़ में दिखाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ.विवेक बिसेन ने उसका इलाज किया और आगे के इलाज के लिये राज्य छत्तीसगढ़ राज्य मनोरोग चिकित्सालय सेंद्री बिलासपुर रेफर किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्याम कुमार साहू के निर्देश पर उसे आज सेंद्री बिलासपुर में भर्ती कराया गया। उसका इलाज डॉ.दीप्ति और टीम द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान रक्षित निरीक्षक प्रभारी खैरागढ़ के.देव राजू और टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। यह कार्य मानवता के लिये एक मिशाल है। इस इलाज से वह ठीक होकर अपने घर वापस आकर अपनी जिम्मेदारी निभा पाएगा और अपने जीवन को अच्छे से जी पाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page