KCG

खैरागढ़ के लमानीन नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। क्षेत्र के ग्राम कुम्ही और दपका के बीच बहने वाली लमानीन नदी में रविवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मृतिका की पहचान खैरागढ़ से लगे ग्राम कुम्ही निवासी 60 वर्षीय मंगनी बाई चंद्रवंशी के रूप में हुई है जो पिछले चार दिनों से लापता थीं। जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक मछुआरा नदी किनारे मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसकी नजर पानी में तैरते एक अर्धनग्न शव पर पड़ी। उसने तुरंत गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डायल 112 व पुलिस को सूचित किया गया।

परिजनों के मुताबिक मंगनी बाई मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। 26 मार्च को वह बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चार दिन बाद शव मिलने से परिवार गहरे सदमे में है।

सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को काफी देर तक पानी में ही सुरक्षित घेराबंदी में रखा। फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है जिनकी जांच के बाद ही शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। बहरहाल अभी मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page