KCG

प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी हकीकत पर कलेक्टर खुद रख रहे निगरानी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने छुईखदान विकासखंड के ग्राम भोथली में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। हितग्राही हीराराम ने बताया कि उसे दो किश्तों में 65 हजार रुपये मिले हैं। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और शेष किश्तों का भुगतान समयबद्ध तरीके से हो। कलेक्टर ने ग्राम रोजगार सहायक से आवासीय सर्वे की जानकारी ली और कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे। निर्माण की पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिये। इस दौरान जिला पंचायत खैरागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page